चौक खिचड़ी मेले में गुम हुए नौ लोग, पुलिस ने तत्परता से सभी को सुरक्षित परिजनों को सौंपा
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 15 Jan, 2025
- 171
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 15 जनवरी। थाना चौक के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के दौरान गुमशुदा बच्चों और महिलाओं को ढूंढने में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया। पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर परिसर में गुम हुए नौ लोगों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस की इस कार्यशैली की जमकर प्रशंसा हो रही है।
पुलिस अधीक्षक की निगरानी में हुआ संचालन
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों, खोया-पाया विभाग और तैनात पुलिसकर्मियों ने गुमशुदा लोगों को तलाशने का कार्य किया।
गुमशुदा बच्ची मोहिनी को ढूंढा
टेढ़ी गांव निवासी रमेश वर्मा ने अपनी घर की बच्ची मोहिनी के गुम होने की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों और पुलिसकर्मियों की मदद से मोहिनी को कुछ ही देर में खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
बालिका परी और रागिनी भी मिलीं
झुगुवा निवासी आलोक ने अपनी रिश्तेदार परी के गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परी को बरामद कर लिया। इसी तरह कोहडवल की रागिनी को भी पुलिस ने खोया-पाया विभाग की मदद से खोज निकाला।
गुम हुई पत्नी सुनैना का पता लगाया
सोहगौरा के धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी सुनैना के गुम होने की जानकारी दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे भी ढूंढकर उसके पति को सुपुर्द किया।
दीपशिखा समेत अन्य बच्चों को भी ढूंढा गया
चौक बाजार निवासी हेमा ने अपनी तीन वर्षीय बेटी दीपशिखा के गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपशिखा को खोज निकाला। इसी तरह परागपुर की कृति, ओडवलिया के राजन और नंदाभार के वसीम को भी पुलिस ने खोजकर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंपा।
श्रद्धालुओं ने की पुलिस की सराहना
खिचड़ी मेले में पुलिस की कार्यशैली से श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहद प्रभावित हुए। गुमशुदा लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने में पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की हर कोई तारीफ कर रहा है।
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और खोया-पाया विभाग की सक्रियता ने इस बड़े मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई।

